देहरादून – पांवटा राष्ट्रीय राजमार्ग पर खुशहालपुर के पास एक तेज रफ्तार जीप ने सड़क पार कर रही तसमीया (7 वर्ष) को टक्कर मार दी। बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। चालक मौके से फरार हो गया। आक्रोशित ग्रामीण राष्ट्रीय राजमार्ग पर एकत्र हो गए। करीब एक घंटे तक सड़क वाहनों का आवागमन बाधित रहा। पुलिस वाहन की तलाश कर रही है। वाहन पर नंबर प्लेट नहीं लगी थी।
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर कार पलटी, यूटयूबर घायल
मसूरी क्षेत्रांतर्गत दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे पर हवा हवाई रेस्टोरेंट के पास एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई, कार सवार व्यक्ति घायल हो गया, सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को मेरठ अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
एसीपी मसूरी लिपी नगायच ने बताया कि शनिवार रात साढ़े 9 बजे पुलिस को सूचना मिली कि दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे पर हवा हवाई रेस्टोरेंट के सामने मेरठ से दिल्ली जा रही फॉर्च्यूनर कार डिवाइडर में टकराकर सड़क पर अनियंत्रित होकर पलट गई जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया।
पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए मेरठ के सुभारती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल की पहचान यूटयूबर अनुराग डोभाल 35 निवासी देहरादून के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार सम्भवत: कार ओवर स्पीड होने से अनियंत्रित होकर पलटी है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.