यह है मामला
दरअसल कोतवाली थाना अंतर्गत अर्जुन कॉलोनी में रहने वाली शारदा पिता जोगडो (24) ने फांसी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। सोमवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे शारदा घर पर अपने भाई के बच्चों के साथ खेल रही थी। कुछ देर बाद जब बच्चों के रोने की आवाज आई, तो उसकी भाभी कमरे में पहुंची। वहां शारदा फांसी के फंदे पर झूल रही थी। आनन-फानन में पड़ोसियों की मदद से उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शारदा एक निजी क्लीनिक में नौकरी करती थी, पुलिस ने पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
ये भी पढ़ें- इछावर में दिनदहाड़े युवक को रोककर बेरहमी से पीटा, बाइक सवार बदमाश सोने की चेन लूटकर फरार
वादे को नहीं निभाया
पुलिस को मौके से कई पन्नों का सुसाइड नोट मिला है। सुसाइड नोट में शारदा ने बताया कि और महेश की उसकी मुलाकात इंस्टाग्राम पर हुई थी। दोनों अलग जाति के थे, फिर भी 4 साल तक रिलेशनशिप में रहे। जब शारदा के परिजनों ने उसके लिए रिश्ता ढूंढा, तो पहले महेश ने शादी से इनकार कर दिया। लेकिन जैसे ही शारदा ने दूसरी जगह हां की, महेश ने उसे वहां मना करने का दबाव बनाया और खुद 2-3 साल में शादी करने का वादा किया। महेश के वादे पर भरोसा कर शारदा ने अपना तय हो चुका रिश्ता तोड़ दिया, लेकिन बाद में महेश फिर से अपनी बात से मुकर गया व शादी के वादे को नहीं निभाया तो युवती ने जान दे दी।
मरने के पहले भेजा था फोटो
आत्महत्या से पहले शारदा ने फंदे के साथ अपनी एक फोटो खींची और उसे महेश को सेंड किया था। परिजनों ने बताया कि शारदा के मोबाइल में मिली व्हाट्सएप चैट और सुसाइड नोट की बातें हूबहू एक जैसी हैं। चैट में दोनों के फोटो और वीडियो भी मिले हैं। साथ चैटिंग में भी शारदा महेश से ऐसी ही बात कर रही है जैसी उसने सुसाइड नोट में लिखी थी। कोतवाली थाना प्रभारी दीपक सिंह चौहान ने बताया कि युवती द्वारा आत्महत्या के मामले में मर्ग कायम कर लिया गया है। शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने सुसाइड नोट, मोबाइल चैटिंग और वीडियो को जब्त किया है, उसी के आधार पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.