नारनौल में विक्की डोहर के साथ हुई मारपीट के बाद एक निजी अस्पताल में जमा लोग
महेंद्रगढ़ जिले के नारनौल में गैंगस्टर सुरेंद्र उर्फ चीकू के साथी विक्रांत उर्फ विक्की डोहर पर हमला किए जाने के मामले में पुलिस ने तीन युवाओं के अलावा 14 से 15 अन्य पर मामला दर्ज किया है। इन तीन युवाओं पर पूर्व में भी हत्या, जमीन पर कब्जा करने तथा फि
पुलिस ने यह मामला घायल विक्की के कजन ब्रदर नरेंद्र की शिकायत पर दर्ज किया है। पुलिस को दी गई शिकायत में डोहर गांव के नरेंद्र ने बताया कि उसे सूचना मिली कि उसके ताऊ के लड़के विक्रांत के साथ लड़ाई झगड़ा हुआ है। सूचना पर वह मौके पर पहुंचा। उसने वहां पर बब्बू खायरा, वाशू पोंटिंग व महेश बाछौद को देखा। उनके साथ 14 से 15 अन्य आदमी भी थे।
विक्रांत उर्फ विक्की डोहर।
पूर्व में भी मामले दर्ज
इन सबके खिलाफ पूर्व में भी लूट, हत्या, फिरौती, हत्या के प्रयास के मामले दर्ज हैं। इन लोगों ने अपना एक गिरोह बनाया हुआ है। जिसके चलते ये लोग जमीन पर कब्जा, पैसे लेकर मारपीट, करना व करवाना, जैसे संगठित अपराध करते हैं।
मरा समझ छोड़ गए
जब वह वहां पर पहुंचा तो उसके भाई विक्की को लोहे की रॉड व डंडे से मार रहे थे। विक्की बुरी तरह से खून से लथपथ था। जब इन्होंने देखा और ये लगा कि विक्की की मौत हो चुकी है तथा देखा कि नसीबपुर के कुछ लोग भी एकत्र हो गए हैं तो वे वहां से अपनी कैम्पर गाड़ी व मोटरसाइकिलों पर भाग गए।

घटना वाले दिन मौके पर पहुंची पुलिस
पुलिस को मिली मैगजीन
मौके पर इनके अवैध हथियार से एक मैगजीन यहीं पर गिर गई। जिसके नसीबपुर के किसी आदमी ने पुलिस को फोन किया। वहीं वह अपने भाई को लेकर अस्पताल पहुंचा। जहां से उसको वह इलाज के लिए जयपुर ले गया। यह सब बब्बू खायरा, वाशू पोंटिंग व महेश बाछौद ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसको जान से मारने की नीयत से किया है।
07 यूनिट चढ़ चुका खून
शिकायत में बताया गया है कि उसके भाई का काफी खून बह गया। अभी तक 07 यूनिट रक्त भी चढ़ चुका है, लेकिन विक्की को होश नहीं आया है। होश आने पर विक्की मारपीट करने वालों को जानता होगा, उसके बारे में बताएगा।

घटना के बाद अस्पताल के बाहर खड़ी एम्बुलेंस, इससे विक्की को जयपुर ले जाया गया
विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज
शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने तीन नामजद लोगों के अलावा 14 से 15 अन्य के खिलाफ आर्म्स एक्ट सहित भारतीय न्याय संहिता की अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। वहीं जांच के दौरान पुलिस को मौके से एक मैगजिन, पांच जिंदा कारतूस व अन्य सामान भी बरामद हुआ है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.