Aaj ka dhanu Rashifal 1 january 2026: ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि धनु राशि के जातकों के वैवाहिक जीवन में आज थोड़ी खटास आ सकती है. आज आपको अपने जीवनसाथी के साथ काफी अच्छे से व्यवहार करने की जरूरत है. ज्योतिषाचार्य ने बताया कि आज आप अपने परिवार या ससुराल के साथ किसी भी तरह के विवाद से….
आज व्यापारियों की होने वाली है चांदी
ज्योतिषाचार्य ने बताया कि धनु राशि के जातकों के लिए साल का पहला दिन काफी बेहतर रहने वाला है. खासकर व्यापारियों के लिए आज का दिन काफी बेहतर होगा. उन्हें बड़ा मुनाफा होगा. आज धन लाभ की प्रचुर संभावना बन रही है. जो लोग कारोबार से जुड़े हैं आज उन्हें कोई नया ऑफर मिलने वाला है. साथ ही आज उन्हें कोई बड़ी डील साइन करने में सफलता मिल सकती है. धनु राशि के जातक अगर निवेश करना चाहते हैं तो उसके लिए भी आज का दिन काफी अच्छा है. आपके द्वारा आज किया गया निवेश आपको भविष्य में बड़ा फायदा करवा सकता है. आज के दिन धनु राशि के जातकों को थोड़ी सावधानी बरतने की भी जरूरत है. आज आप अपना कोई भी निर्णय बिना सोच विचार के ना लें.
वैवाहिक जीवन में आ सकती है खटास
ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि धनु राशि के जातकों के वैवाहिक जीवन में आज थोड़ी खटास आ सकती है. आज आपको अपने जीवनसाथी के साथ काफी अच्छे से व्यवहार करने की जरूरत है. ज्योतिषाचार्य ने बताया कि आज आप अपने परिवार या ससुराल के साथ किसी भी तरह के विवाद से बचें नहीं तो आपके रिश्ते खराब होंगे. धनु राशि के जातकों को आज भगवान विष्णु को घी का दीप जलाना चाहिए. ऐसा करना आपके लिए अच्छा रहने वाला है. पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों के लिए भी आज का दिन अच्छा रहेगा. आज आपको सफलता मिलेगी, जिससे आप प्रशंसा के पात्र बनेंगे. धनु राशि के जातकों के लिए आज के दिन का शुभ अंक दो रहने वाला है.
About the Author

Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.