{“_id”:”6953cc9dc0a040d9cc06c9d7″,”slug”:”tikaram-was-successful-in-saving-his-life-after-fighting-with-the-bear-tehri-news-c-50-1-sdrn1016-116544-2025-12-30″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Tehri News: भालू से संघर्ष कर जान बचाने में सफल रहा टीकाराम”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Tue, 30 Dec 2025 06:29 PM IST
भालू से संघर्ष कर जान बचाने में सफल रहा टीकाराम
Trending Videos
घनसाली (टिहरी)। टिहरी जिले में भालू के हमले की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। भिलंगना रेंज के अंतर्गत सरुणा गांव के एक व्यक्ति पर भालू ने हमला कर उसे जख्मी कर दिया। हालांकि उसने साहस दिखाते हुए भालू भगा दिया। भालू ने हमले में उसके चेहरे पर कई जख्म कर दिए। सरुणा गांव निवासी टीकाराम जोशी (42) मंगलवार सुबह करीब 8 बजे चारा लेने पास के जंगल में गया था। घास काटने के दौरान भालू ने उस पर हमला कर दिया। हमले में टीकाराम के चेहरे और शरीर के विभिन्न हिस्सों में चोटें आईं। घायल टीकाराम ने साहस दिखाते हुए भालू से संघर्ष कर किसी तरह अपनी जान बचाई। घटना की सूचना पर वन कर्मी मौके पर पहुंचे। घायल को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पिलखी भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों से उसे छुट्टी दे दी। अब उसकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है। भालू के हमले के बाद क्षेत्र में दहशत बनी हुई है। स्थानीय लोगों ने वन विभाग से गश्त बढ़ाने के साथ ही भालू को पकड़ने की मांग की है। रेंजर शिवप्रसाद गैरोला ने बताया कि सूचना पर विभागीय टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने ग्रामीणों से जंगल की ओर अकेले न जाने और सतर्कता बरतने की अपील की है। बताया क्षेत्र में गश्त के लिए टीम तैनान कर दी गई। भालू की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।