छत्तीसगढ़ अपनी समृद्ध लोक संस्कृति और परंपराओं के लिए जाना जाता है, लेकिन आईजीकेवी में आयोजित इंटर कॉलेज यूथ फेस्ट ‘मड़ई-2025’ में लोक कलाकारों को अपेक्षित मंच नहीं मिल सका। विश्वविद्यालय परिसर के मुख्य सभागार में जहां वेस्टर्न कॉन्सर्ट का भव्य आयोज
समय-सीमा का हवाला देते हुए लोक संगीत स्पर्धा की प्रस्तुतियां और निर्णायक चयन की प्रक्रिया भी खुले गार्डन में ही पूरी कराई गई। इससे लोक कलाकारों में असंतोष देखा गया। प्रबंधन का कहना है कि शेड्यूल के अनुसार वेस्टर्न म्यूजिक प्रतियोगिता रविवार दोपहर होनी थी, लेकिन इसे सोमवार के लिए मेन ऑडिटोरियम में शिफ्ट कर दिया गया। इसी वजह से अंतिम दिन ऑडिटोरियम में होने वाली फोक ऑर्केस्ट्रा प्रतियोगिता सुबह गार्डन एरिया में आयोजित करनी पड़ी।
31 कॉलेजों से आए 900 विद्यार्थी शामिल
चार दिवसीय 31वें इंटर कॉलेज युवा महोत्सव ‘मड़ई-2025’में 31 कॉलेजों से आए करीब 900 विद्यार्थियों ने शिरकत की। इस दौरान छात्रों ने ने अपने-अपने जिलों की लोक संस्कृति, लोक पर्व, स्थानीय रीति-रिवाज को दिखाया। एक ओर ढोल, मांदर और नगाड़ों की थाप सुनाई दे रही है, तो कहीं लोकगीतों की मधुर धुन पर छात्र-छात्राएं थिरकते दिखे रहे हैं। (सिटी भास्कर पेज भी पढ़े)
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.