Bihar DElEd JEE 2026: बिहार में DElEd यानी डिप्लोमा इन एलीमेंटरी एजुकेशन करने का सुनहरा मौका है. कुल 30,800 सीटों पर एडमिशन के लिए आवेदन की तारीख बढ़ा दी गई है. अब 9 जनवरी तक इसके लिए आवेदन किए जा सकेंगे. पहले डीएलएड के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 26 दिसंबर तक थी.
कितनी सीटें और कौन से कॉलेज
इस प्रवेश परीक्षा के जरिए बिहार के 306 DElEd कॉलेजों में कुल 30,800 सीटों पर एडमिशन होगा.ये एडमिशन शैक्षणिक सत्र 2026-2028 के लिए है. सीटों का बंटवारा इस तरह है. 50 प्रतिशत सीटें विज्ञान संकाय के स्टूडेंट्स के लिए रखी गई हैं. बाकी 50 प्रतिशत सीटें कला और वाणिज्य संकाय के स्टूडेंट्स के लिए हैं. प्लस टू लेवल पर उर्दू विषय पढ़ने वाले उम्मीदवारों के लिए 10 प्रतिशत सीटें आरक्षित हैं.
परीक्षा और एडमिशन की पूरी टाइमलाइन
बोर्ड के कैलेंडर के मुताबिक ऑनलाइन परीक्षा 19 जनवरी से 18 फरवरी 2026 के बीच हो सकती है. रिजल्ट मार्च 2026 में आने की उम्मीद है.उसके बाद पहली, दूसरी और तीसरी मेरिट लिस्ट जारी होंगी. चॉइस लॉकिंग, सीट आवंटन और स्लाइड-अप प्रक्रिया मार्च के आखिरी हफ्ते से शुरू होगी. पूरी एडमिशन प्रक्रिया जून 2026 के अंत तक खत्म हो जाएगी. नया शैक्षणिक सत्र जुलाई 2026 से शुरू होगा.
क्या करना चाहिए अभ्यर्थियों को
बोर्ड ने सलाह दी है कि आवेदन अंतिम तारीख से पहले पूरा कर लें. किसी भी अपडेट के लिए BSEB की ऑफिशियल वेबसाइट पर नियमित नजर रखें. ये मौका उन अभ्यर्थियों के लिए खास है जो पहले फॉर्म नहीं भर पाए थे.अब देर न करें जल्दी अप्लाई कर लें.
About the Author

न्यूज़18 हिंदी (Network 18) डिजिटल में असिस्टेंट एडिटर के तौर पर कार्यरत. न्यूज 18 में एजुकेशन, करियर, सक्सेस स्टोरी की खबरों पर. करीब 15 साल से अधिक मीडिया में सक्रिय. हिन्दुस्तान, दैनिक भास्कर के प्रिंट व …और पढ़ें