शराब के ठेके पर पहुंचे परिजन व मामले की जांच करती पुलिस।
करनाल जिले के कल्वेहड़ी क्षेत्र में अंग्रेजी शराब के ठेके पर काम करने वाले एक युवक की रविवार रात को संदिग्ध हालात में मौत हो गई। युवक रात को खाना खाने के बाद ठेके के अंदर ही सोया हुआ था, लेकिन वह दोबारा नहीं उठा। ठेके पर ही काम करने वाले उसके भाई ने
घटना की जानकारी मिलते ही परिजन, ठेकेदार और पुलिस मौके पर पहुंचे। फिलहाल मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा।
दनियालपुर का रहने वाला था मृतक की पहचान दनियालपुर का रहने वाला 29 वर्षीय पोपीन के रूप में हुई है। वह शादीशुदा था और अपने भाई के साथ ही शराब के ठेके पर काम करता था। दोनों भाई अक्सर साथ ही ड्यूटी करते थे। घटना के समय भी दोनों ठेके पर मौजूद थे।
रात को सूचना के बाद शराब के ठेके पर पहुंची पुलिस।
ठेके के अंदर सोया था कर्मचारी
पुलिस के अनुसार कल्वेहड़ी स्थित अंग्रेजी शराब के ठेके पर काम करने वाला कर्मचारी रविवार रात ठेके के अंदर ही सोया हुआ था, लेकिन उसके बाद वह नहीं उठा। जब काफी देर तक वह नहीं उठा, तो उसके साथ काम करने वाले भाई ने उसे उठाने की कोशिश की। कोई रिस्पोंस न मिलने पर मामले की सूचना परिजनों और ठेकेदार को दी गई।
परिजनों और ठेकेदार ने बुलाई पुलिस
सूचना मिलने के बाद परिजन और ठेकेदार मौके पर पहुंचे। स्थिति गंभीर देखते हुए कुंजपुरा पुलिस को जानकारी दी गई। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और एम्बुलेंस को बुलाया गया। मौके पर जांच के बाद कर्मचारी को मृत घोषित कर दिया गया।

सूचना के बाद ठेके पर पहुंचे परिजन व ग्रामीण।
पुलिस ने मौके का मुआयना किया
कुंजपुरा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ठेके का मुआयना किया। आसपास मौजूद लोगों से भी पूछताछ की गई। पुलिस को मौके पर किसी तरह की जबरन चोट या संघर्ष के निशान नहीं मिले हैं, एसएचओ विक्रांत कुमार ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा। पुलिस मामले में गहनता से जांच कर रही है।