Success Story: हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले की युवती इंडियन एयरफोर्स में फ्लाइंग अफसर के पद पर चयनित हुई है. श्रेजल गुलेरिया के पिता भी फौज में सूबेदार हैं. श्रेजल ने दिल्ली से पढ़ाई की है औऱ अब ट्रेनिंग के लिए रवाना हो गए हैं. श्रेजल ने देशभर में 12वां रैंक हासिल किया है.
दरअलस, मंडी के बल्ह के रत्ती इलाके के गांव पैड़ी की श्रेजल भारतीय वायुसेना में फ्लाइंग ऑफिसर बनेंगी और अपने फौजी पिता का सपना पूरा करेंगी. श्रेजल की उपलब्धि इसलिए भी खास है क्योंकि उन्होंने मात्र 21 साल की उम्र में पूरे देश में 12वां रैंक हासिल किया है.
जानकारी के अनुसार, श्रेजल ने छठी से बारहवीं तक पढ़ाई जवाहर नवोदय विद्यालय पंडोह की है. इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से गणित (ऑनर्स) में बीएससी की डिग्री हासिल की. अपनी एमएससी की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने लक्ष्य साधा और वायुसेना की कठिन परीक्षा को उत्तीर्ण कर लिया. श्रेजल की सफलता में उनके परिवार का भी अहम योगदान रहा है. उन्हें देशसेवा का जज्बा विरासत में मिला है. उनके पिता होशियार सिंह भारतीय सेना में सूबेदार के पद पर कार्यरत हैं, जिनसे उन्हें अनुशासन और देशभक्ति की प्रेरणा मिली.
वहीं, उनकी माता बनीता कुमारी हिमाचल पथ परिवहन निगम में क्लर्क के पद पर तैनात हैं, जिन्होंने बेटी को आत्मनिर्भरता का पाठ पढ़ाया. श्रेजल गुलेरिया बीते 27 दिसम्बर को एयरफोर्स एकैडमी के लिए रवाना हो चुकी हैं और वहां वे एक साल का कठोर सैन्य प्रशिक्षण प्राप्त करेंगी, जिसके बाद वे औपचारिक रूप से भारतीय वायुसेना में देश की सीमाओं की रक्षा के लिए तैनात होंगी. श्रेजल की इस उपलब्धि पूरे इलाके में खुशी की लहर है और परिवार को लगातार बधाइयां देने वालों का तांता लगा हुआ है.
कभी पीएम मोदी से किया था संवाद
गौरतलब है कि जून 2021 में श्रेजल ने पीएम मोदी से भी संवाद किया था. उस दौरान कोरोना वायरस के कारण सीबीएसई की 12वीं परीक्षाएं रद्द हो गए थे औऱ को रद्द कर दिया गया है और पीएम ने बच्चों का हौंसला बढ़ाने के लिए वर्चुअली बात की थी. तब श्रेजल नवोदय स्कूल पंडोह में 12वीं में पढ़ती थी. श्रेजल के दादा भी सेना से रिटायर्ड हुए थे और उन्होंने भी पीएम से मंडयाली धाम (भोज समारोह) में परोसी जाने वाली ‘सेपू बड़ी’ (स्थानीय व्यंजन) को लेकर बात की थी. गौर रहे कि श्रेजल नेशनल बास्केटबाल की टीम का भी हिस्सा रह चुकी है.
About the Author

Vinod Kumar Katwal, a Season journalist with 14 years of experience across print and digital media. I have worked with some of India’s most respected news organizations, including Dainik Bhaskar, IANS, Punjab K…और पढ़ें