फतेहाबाद। जिले के 6 सरपंचों के नाम विकास एवं पंचायत विभाग ने दिल्ली में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह के लिए भेजे हैं। इन सरपंचों को उनके द्वारा किए गए असाधारण सुधार कार्यों के लिए विशेष अतिथि के रूप में नामांकित किया गया है।
इसमें विभाग की जांच के बाद अधिक सरपंचों के नाम पर मुहर लग सकती है। इसमें गांव बरसीन सरपंच विकास कुमार, दीवाना सरपंच सोनिया, सरपंच मांगे राम जल्लोपुर, सरपंच अनीता रानी नागपुर, सरपंच प्रेरणा दादुपुर, सरपंच सुमन हुक्मावाली शामिल हैं। चेयरपर्सन सुमन खीचड़ ने बताया कि बरसीन ग्राम पंचायत प्रदेश के लिए एक उदाहरण है।
सुमन के अनुसार यहां पर बालिका पंचायत का गठन हो चुका है। बरसीन पंचायत ने जिस तरह से तकनीक और महिला सशक्तीकरण का समन्वय किया है, वह काबिले तारीफ है। इन सरपंचों का नामांकन अन्य पंचायतों के लिए एक प्रेरणा बनेगा। पूरे गांव को वाई-फाई सुविधा से लैस करना और हर जगह सीसीटीवी कैमरे लगवाना सुरक्षा और आधुनिकता की दिशा में बड़ा कदम है।
इसके अलावा दीवाना पंचायत (जाखल) की सरपंच सोनिया ने स्वच्छता और शुद्ध पेयजल की व्यवस्था में उत्कृष्ट कार्य किया है। नागपुर ब्लॉक स्वच्छता के क्षेत्र में आगे है। यहां के चार सरपंचों मांगे राम (जल्लोपुर), अनीता रानी (नागपुर), प्रेरणा (दादुपुर) और सुमन (हुक्मावाली) को उनके बेहतरीन सफाई प्रबंधन के लिए चुना गया है।
–
इन पंचायतों को गणतंत्र दिवस पर मिल सकता है मौका
सरपंच गांव विकास कार्य
विकास कुमार बरसीन बालिका पंचायत, वाई-फाई, सीसीटीवी और 5-स्टार रेटिंग
सोनिया दीवाना स्वच्छता, पेयजल व्यवस्था और स्वतंत्रता सेनानी विरासत
मांगे राम जल्लोपुर स्व के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य
अनीता रानी नागपुर स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य
प्रेरणा दादुपुर स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य
सुमन हुक्मावाली स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य
–
जिन सरपंचों का चयन किया गया वह पूरी तरह से योग्यता और उनके द्वारा जमीन पर किए गए कार्यों के आधार पर किया गया है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि इन मॉडल्स को जिले की अन्य पंचायतों में भी लागू करने की योजना तैयार की जाए।
– सुमन खिचड़, चेयरपर्सन, जिला परिषद
सुमन खिचड़, चेयरपर्सन, जिला परिषद– फोटो : धान क्रय केंद्र पर ट्रॉलियों में लदा पड़ा धान।