मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जावरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सुजापुर में विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय एवं परिवार द्वारा विकसित स्मृति कुंज में स्थापित ‘मालवा के गांधी’ के नाम से प्रसिद्ध जावरा–मंदसौर–नीमच क्षेत्र के पूर्व सांसद स्व. डॉ. लक्ष्मीनारायण पांडेय की आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया। समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ. पांडेय ने गांव की माटी से निकलकर आदर्शवादी राजनीति के दैदीप्यमान नक्षत्र के रूप में इस क्षेत्र को गौरवान्वित किया। मुख्यमंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री सुंदरलाल पटवा, कुशाभाऊ ठाकरे, पूर्व मुख्यमंत्री वीरेंद्र कुमार सखलेचा एवं डॉ. लक्ष्मीनारायण पांडेय का स्मरण करते हुए कहा कि जावरा–मंदसौर संसदीय क्षेत्र ने प्रदेश और देश की राजनीति को दिशा देने का कार्य किया है। उन्होंने सभी से डॉ. पांडेय के आदर्शों पर चलने का संकल्प लेने का आह्वान किया।
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, प्रदेश संगठन मंत्री हितानंद शर्मा, उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, सांसद सुधीर गुप्ता, राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर, संभाग प्रभारी सुरेश आर्य, जावरा विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय, जावद विधायक ओमप्रकाश सखलेचा, नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार, मनासा विधायक अनिरुद्ध मारू, सुवासरा विधायक एवं पूर्व मंत्री हरदीप सिंह डंग, रतलाम ग्रामीण विधायक मथुरालाल डामोर, मंदसौर के पूर्व विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, भाजपा नेता, कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन महेश सोनी ने किया तथा आभार प्रदर्शन भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने किया।
विद्यार्थी परिषद के अधिवेशन का शुभारंभ
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 58वें प्रांतीय अधिवेशन का शुभारंभ किया। अधिवेशन में संगठनात्मक 22 जिलों के विभिन्न महाविद्यालयों से करीब 750 विद्यार्थी प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। तीन दिवसीय अधिवेशन में शिक्षा, समाज, स्वास्थ्य, रोजगार एवं पर्यावरण जैसे विषयों पर मंथन कर प्रस्ताव पारित किए जाएंगे। अधिवेशन में परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. वीरेंद्र सिंह सोलंकी भी उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें- हैंडलूम-हस्तशिल्प से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर: सीएम बोले- जिला स्तर तक बढ़ेंगे मृगनयनी समेत