यह मिठाई बनाने में बहुत आसान है और कम समय में तैयार हो जाती है. इसे आप शाम के नाश्ते में परोस सकते हैं. इसके अलावा, खाने के बाद मीठा खाने की आदत वाले लोगों के लिए भी यह एक अच्छा विकल्प है. अगर अचानक घर पर मेहमान आ जाएं, तो आप इसे झटपट बनाकर परोस सकते हैं.
मिठाई बनाने में बहुत आसान

गुड़ पट्टी बनाने की आसान विधि
गुड़ पट्टी बनाने के लिए सबसे पहले मूंगफली लें. गैस चूल्हे पर एक कड़ाही रखें और उसमें मूंगफली डालकर अच्छी तरह भून लें. जब मूंगफली अच्छे से भुन जाए, तो उसे एक बर्तन में निकालकर थोड़ी देर ठंडा होने दें. इसके बाद बेलन की मदद से मूंगफली का छिलका निकाल लें.
गुड की चाशनी बनाएं
अब गैस पर दोबारा कड़ाही रखें और उसमें एक गिलास पानी डालें. इसमें लगभग 250 ग्राम गुड़ डालकर पकाएं. गुड़ को तब तक पकाएं, जब तक वह चिपचिपा न हो जाए. उंगली से जांच करने पर जब हल्की चिपचिपाहट महसूस हो, तब उसमें भुनी हुई मूंगफली डाल दें और अच्छी तरह मिला लें.
मनचाहे आकार की मिठाई बनाएं
मिश्रण तैयार होने के बाद कड़ाही को गैस से उतार लें. अब एक चिकनी सतह या स्लैब पर थोड़ा सा घी लगाएं, ताकि मिश्रण चिपके नहीं. कड़ाही से गुड़-मूंगफली का मिश्रण निकालकर उसे बेलन की मदद से फैला लें. इसके बाद चाकू से मनचाहे आकार में काट लें.
तैयार है स्वादिष्ट, पौष्टिक और लंबे समय तक चलने वाली गुड़ पट्टी, जिसे बच्चे और बड़े सभी शौक से खा सकते हैं.
About the Author
न्यूज़18इंडिया में कार्यरत हैं. आजतक से रिपोर्टर के तौर पर करियर की शुरुआत फिर सहारा समय, ज़ी मीडिया, न्यूज नेशन और टाइम्स इंटरनेट होते हुए नेटवर्क 18 से जुड़ी. टीवी और डिजिटल न्यूज़ दोनों विधाओं में काम करने क…और पढ़ें