Kisan Neta Ravi Azad Arrest: हरियाणा के भिवानी के किसान नेता रवि आजाद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. लड़की की किडनैपिंग के मामले में पुलिस ने पहले ही 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया था और अब रवि आजाद की गिरफ्तारी हुई है. कोर्ट ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा. एससी-एसटी और पॉस्को एक्ट के तहत गिरफ़्तारी की गई है.
दरलअसल, बीते 12 दिसंबर को बहल थाना में लड़की के पिता ने ने शिकायत दर्ज करवाई थी. इस व्यक्ति ने अपनी शिकायत में किसान नेता रवि आजाद सहित कुल चार लोगों पर उसकी बेटी से छेड़खानी करने व फिर घर से अपहरण करने के प्रयास के गंभीर आरोप जड़े थे. शिकायत में किसान नेता रवि आजाद का नाम आने पर इस मामले ने खूब तूल पकड़ा.
यहां तक की रवि की तरफ से मामले को सियासी रंग भी दिया गया और पूर्व मंत्री जेपी दलाल पर आरोप लगाए. खुद को बेकसूर बताते हुए रवि आजाद ने 15 दिसंबर को गोपालवास गांव में पंचायत भी की थी औऱ फिर पंचायत में रवि को एकतरफ़ा क्लीन चीट मिलने और उससे भी ज़्यादा पंचायत में एक महिला से अभद्र व्यवहार होने पर सवाल उठे थे.
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी सुमित कुमार ने इस मामले की जांच को लेकर SIT गठित की थी, जिसमें सिवानी डीएसपी आर्यन चौधरी को हेड बनाया गया. उन्होंने केस दर्ज होने के 7 दिन बाद, यानी 19 अगस्त को रवि आजाद के तीनों साथियों मोहित, विकास व नमित को गिरफ्तार किया था, पुलिस ने इनसे पूछताछ करने के बाद आज खुद मुख्य आरोपी रवि आजाद को गिरफ्तार किया है. उसे गिरफ़्तारी के बाद लोहारू कोर्ट में पेश किया गया.
SIT हेड डीएसपी आर्यन चौधरी ने बताया कि रवि आजाद को एससी एसटी और पॉस्को एक्ट के तहत दर्ज केस में गिरफ्तार किया है. उन्होंने बताया कि रवि आजाद को कोर्ट ने 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा है. गौरतलब है कि रवि आजाद किसान आंदोलन के दौरान सुर्खियों में आए थे. हालांकि, इस साल वो लगातार विवादों में हैं. अगस्त माह में लेडी टीचर मनीषा केस में भी उन पर सवाल उठे थे.
About the Author

Vinod Kumar Katwal, a Season journalist with 14 years of experience across print and digital media. I have worked with some of India’s most respected news organizations, including Dainik Bhaskar, IANS, Punjab K…और पढ़ें