पटियाला में मीडिया से बातचीत करते HSGMC के प्रधान जगदीश सिंह झींडा।
हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमैंट कमेटी (HSGMC) के प्रधान जगदीश सिंह झींडा पर पंजाब के पटियाला में रास्ता रोककर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। झींडा ने कमेटी के पूर्व प्रधान बलजीत सिंह दादूवाल पर हमला करने का आरोप लगाया है। झींडा ने आरोप लगा
दादूवाल ने पिस्टल दिखाते हुए उनकी गाड़ी को खोलने की कोशिश की, लेकिन उनके ड्राइवर ने गाड़ी को भगा लिया। वरना दादूवाल उनको गोली मार देता। इसके बाद दादूवाल ने अपने लोगों के साथ उनका पीछा भी किया। उन्होंने पुलिस चौकी में जाकर अपनी जान बचाई। झींडा ने पटियाला की सतराना पुलिस चौकी में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।
प्रधान झींडा की गाड़ी का टूटा हेंडल।
दादूवाल बोले- झूठ का पुलिंदा है झींडा
बलजीत सिंह दादूवाल ने उन पर लगे आरोप को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि झींडा झूठ का पुलिंदा है। उन्होंने कहा कि झूठ बोलने में झींडा ने PHD कर रखी है। उन्हें अपना नाम जगदीश सिंह झींडा की बजाय जगदीश सिंह झूठा रख लेना चाहिए। झींडा गांव में अच्छे लोग रहते हैं।
उन्होंने कोई हमला नहीं किया- दादूवाल
दादूवाल कहा कि उन्होंने न कोई हमला किया न करवाया, बल्कि झींडा ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी की है। उसकी शिकायत संगत ने पुलिस को देकर कार्रवाइ की मांग की है। वे शेरगढ़ गांव में शोक सभा में श्रद्धांजलि देने गए थे। वहां झींडा उनको श्रद्धांजलि देने से रोकने की कोशिश की।