शादी का कार्ड भेजकर मकरेड़ा गांव के प्रधान के खाते से 95 हजार रुपये निकालने का मामला सामने आया है। पुलिस से पीड़ित प्रधान ने गुहार लगाई है।
मकरेड़ा गांव प्रधान कृष्णदेव आर्य ने बताया कि 21 दिसंबर को उसके जानने वाले लेखपाल के मोबाइल से शादी के निमंत्रण का मैसेज आया था, जिसे मैने ओके कर दिया था, उसके बाद उन्होंने उस पर ध्यान नहीं दिया था, बताया कि उनका बचत खाता भारतीय स्टेट बैंक शाखा भीकनपुर में है, जिस पर फोन-पे चलता है, उसके खाते से 26 दिसंबर को 6 बार कुल 95500 निकाले, जिसकी उनको कोई जानकारी नहीं थी, न तो उनके पास कोई बैंक द्वारा मैसेज आया और न फोन-पे हिस्ट्री है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.