सरकारी स्तर पर भर्तियों में ट्रांसगिरि के युवा रहते हैं आगे
संवाद न्यूज एजेंसी
कफोटा (सिरमौर)। अग्निवीर भर्ती में सिरमौर के ट्रांसगिरि क्षेत्र के युवाओं ने जलवा बिखेरा है। यहां से इस बार 80 के करीब युवा भर्ती हुए हैं। ऐसे में क्षेत्रवासियों का सीना गर्व से चौड़ा हुआ है।
जानकारी के अनुसार जिले में जितने अग्निवीर भर्ती हुए उसमें सबसे ज्यादा ट्रांसगिरि क्षेत्र के हैं। यह कभी सिरमौर का सबसे पिछड़ा क्षेत्र माना जाता था लेकिन आज इसी क्षेत्र से राष्ट्रीय स्तर पर भी युवा अपना लोहा मनवा रहे हैं। खासकर जिला सिरमौर में सरकारी क्षेत्र में जितने पद भरे जाते हैं उनमें 80 फीसदी पदों पर गिरिपार के युवा अपनी जगह बनाते हैं।
जानकारी के अनुसार ट्रांसगिरि की हलांह पंचायत से ही कई प्रशासनिक अधिकारी हिमाचल सरकार में कार्यरत हैं। पुलिस भर्ती में भी सबसे ज्यादा युवा यहां से थे। अब अग्निवीर भर्ती में भी क्षेत्र के युवाओं का जलवा रहा है। यहां का युवा आज मेहनत मजदूरी के साथ-साथ पढ़ाई में आगे बढ़ रहा है। जिला के मुख्यालय नाहन में ट्रांसगिरि के हजारों युवा विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में लगे हुए हैं।
युवाओं के लगातार सरकारी और गैरसरकारी क्षेत्र में बड़े पदों पर चयनित हो जाने के बाद से यहां की अर्थव्यवस्था में भी भारी सुधार हुआ है।
संवाद
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.