धनबाद स्थित झरिया के तिसरा थाना क्षेत्र अंतर्गत चांदकुइयां मोड़ स्थित न्यू कॉलोनी में एक बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है। चोरों ने एक बंद बीसीसीएल क्वार्टर को निशाना बनाया और लाखों रुपए के जेवरात व नगदी चुरा लिए। यह घटना तब हुई, जब पवन साव का परिवार
चोरों ने सुने घर का फायदा उठाते हुए रविवार को मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ा। इसके बाद वे अंदर दाखिल हुए और भीतर से दरवाजा बंद कर आराम से चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
कमरों में सारा सामान बिखरा पड़ा था
पीड़िता संगीता देवी ने बताया कि उन्हें पड़ोसी ने फोन पर चोरी की सूचना दी थी। जानकारी मिलते ही परिवार इटखोरी से वापस लौटा। घर पहुंचने पर उन्होंने देखा कि मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ था और कमरों में सारा सामान बिखरा पड़ा था।
अलमारी की जांच करने पर 11 हजार रुपए नगद, एक सोने का चेन, पांच जोड़ी सोने के कान के बाले, पांच जोड़ी सोने के कंगन, चांदी के कई कंगन व चेन, चांदी की छड़ें, दो सोने की नथ, मंगलसूत्र, चांदी की सीकरी और चांदी के सिक्के गायब मिले। कुल मिलाकर, लगभग 8 लाख रुपए मूल्य के जेवरात और नगदी चोरी हुई है।
कॉलोनी के निवासियों में भय का माहौल
घटना की सूचना मिलते ही तीसरा थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की है और संदिग्धों की तलाश जारी है।
इस वारदात के बाद कॉलोनी के निवासियों में भय का माहौल है। लोग अपनी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंतित हैं और पुलिस से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की मांग कर रहे हैं।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.