बिहार के कई जिलों में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई चल रही है। शुक्रवार को मुंगेर में 59 साल पुराने दुर्गा मंदिर पर बुलडोजर चला है। वहीं बेगूसराय में अतिक्रमण हटाने के दौरान अवैध शराब मिली है। झोपड़ी के अंदर मिट्टी में दबाकर शराब रखी गई थी। दो दिन की का
इधर, सुपौल जिलाधिकारी के निर्देश पर नगर पंचायत सिमराही में बड़े पैमाने पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। जेपी चौक पहुंचकर एनएच-27 और एनएच-106 के जंक्शन के आसपास कार्रवाई की गई। आरा में भी अतिक्रमण हटाया गया। आरण्य देवी मंदिर, बड़ी मस्जिद, गोपाली चौक, गोला रोड, घंटाघर, जेल रोड और शिवगंज इलाके में बड़े पैमाने पर अभियान चलाया।
मुंगेर में 59 साल पुराना दुर्गा मंदिर हटाया गया
मुंगेर के नया रामनगर थाना से सटा 59 वर्ष पुराना दुर्गा मंदिर पर NHAI विभाग का बुलडोजर चला। जहां फोरलेन निर्माण में लगी एजेंसी ने 59 साल पुराने दुर्गा मंदिर को तोड़ दिया।
हालांकि इसके जगह पहले दूसरी जगह पर मंदिर बनाया गया है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, यहां साल 1964 से पूजा हो रही है और 1966 में मंदिर बनाया गया था।
बेगूसराय में बुलडोजर चला तो मिली शराब
बेगूसराय में अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन का ऑपरेशन बुलडोजर लगातार चौथे दिन भी जारी है। आज भी जिला प्रशासन और नगर निगम की टीम जेसीबी के साथ लोहिया नगर झोपड़पट्टी पहुंची और स्थायी और अस्थाई निर्माण पर बुलडोजर चलाना शुरू किया ।
बुलडोजर चलाने के 1 घंटे के अंदर ही 1000 लीटर से अधिक देसी महुआ शराब बरामद की गई है। अतिक्रमणकारियों ने अपनी झोपड़ी के नीचे मिट्टी में प्लास्टिक के गैलन में भरकर देसी जावा महुआ शराब छिपा कर रखी थी। शराब को प्रशासन ने जब्त कर नष्ट किया है।
यहां मंगलवार से चल रहे अतिक्रमण मुक्त अभियान के दौरान बीते दो दिनों में पुलिस पर ईंट-पत्थर से हमला हुआ। इसको लेकर आज बड़ी संख्या में मजिस्ट्रेट और पुलिस पदाधिकारी के साथ पुलिसकर्मियों को भी तैनात किया गया है।
नगर निगम के कर्मी मुस्तैदी के साथ एक-एक जगह की तलाशी लेते हुए अतिक्रमण हटाने में लगे हुए हैं। मौके पर नगर आयुक्त, सदर एसडीओ, सदर-वन डीएसपी, नगर थानाध्यक्ष के अलावा आसपास के थाना और पुलिस लाइन से भी पुलिसकर्मियों को बुलाया गया है।
विभिन्न जिलों में चल रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए….
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.