जशपुर पुलिस ने गौ तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन शंखनाद’ के तहत कार्रवाई की है। चौकी सोन क्यारी क्षेत्र में जंगल के रास्ते पैदल गौवंशों की तस्करी करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 5 गौवंशों को मुक्त कराय
यह कार्रवाई 29 दिसंबर को हुई, जब चौकी सोन क्यारी पुलिस को ग्राम कोयली बथान से सूचना मिली। ग्राम कोयली बथान निवासी जगदेव राम (44) ने पुलिस को बताया कि दोपहर करीब 2 बजे अपने साथियों के साथ बलादरपाठ जाते समय उन्होंने दो व्यक्तियों को गौवंशों को हांकते हुए देखा, जिससे उन्हें संदेह हुआ।
ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर दबिश दी और 5 गौवंशों के साथ दो संदिग्धों को पकड़ा। पूछताछ में आरोपियों ने अपनी पहचान किशोर मिंज (43) और बुलकन तिर्की (40) दोनों निवासी ग्राम सरईटोली, थाना सन्ना, जिला जशपुर के रूप में बताई।
पूछताछ में तस्करी की साजिश का खुलासा
आरोपियों ने पूछताछ के दौरान स्वीकार किया कि वे इन गौवंशों को जंगल के रास्ते झारखंड राज्य के ग्राम गोविंदपुर ले जा रहे थे। उन्होंने बताया कि कुछ लोगों ने इन गौवंशों को खरीदा था और उन्हें पैदल ले जाने का निर्देश दिया था। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर गौवंशों के खरीददारों की पहचान कर ली है, जो फिलहाल फरार हैं।
ऑपरेशन शंखनाद के तहत कार्रवाई जारी
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने कहा कि जशपुर पुलिस गौ तस्करी के मामलों को लेकर अत्यंत संवेदनशील है। चौकी सोन क्यारी क्षेत्र में पांच नग गौवंशों को तस्करों के चंगुल से मुक्त कराते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। गौ तस्करों के विरुद्ध ऑपरेशन शंखनाद आगे भी निरंतर जारी रहेगा।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.