संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिला पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए शिमला जिले के दो युवकों को 4.67 चिट्टे (हेरोइन) के साथ दबोचा है। आरोपियों की पहचान चेतन कयौरा (24) निवासी गांव दोची लंबीधार, डाकखाना कुफरी, तहसील ठियोग, जिला शिमला और अंकुश श्याम (23) निवासी गांव शिलारु, तहसील ठियोग, शिमला के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, सदर पुलिस की टीम दोहरी दीवार के पास गश्त पर थी। इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि बड़ोग की ओर से आ रही एक कार में सवार युवक नशा सप्लाई करने जा रहे हैं। पुलिस ने नाकाबंदी कर गाड़ी को तलाशी के लिए रोका, तो युवकों से नशा बरामद हुआ। एसपी सोलन गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर गाड़ी को कब्जे में ले लिया है। अब आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा ताकि मुख्य तस्कर का सुराग लग सके। पुलिस इनके पुराने रिकॉर्ड को भी खंगाल रही है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.