रुद्रपुर में इस्रराइल, अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे संघर्ष के बीच पश्चिमी एशिया के 11 देशों में ऊधमसिंह नगर जिले के 424 नागरिक फंसे हुए हैं। जिला प्रशासन ने इन प्रवासियों की पहचान के लिए एक विस्तृत सूची तैयार की है और उनसे लगातार संपर्क स्थापित करने का प्रयास किया जा रहा है।
जिले के विभिन्न हिस्सों से लोग रोजगार, पढ़ाई और अन्य कारणों से पश्चिमी एशिया में निवास कर रहे हैं। जिला प्रशासन ने विदेशों में फंसे हुए नागरिकों की सूची तैयार करने के साथ ही उनसे संपर्क साधने के लिए एक टीम लगाई है। इस टीम का उद्देश्य विदेश में फंसे लोगों की न केवल वर्तमान स्थिति का पता लगाना है बल्कि उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने और उन्हें हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए आवश्यक कदम उठाना भी है। इस प्रयास में दूतावासों और अन्य संबंधित अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित किया जा रहा है। अलग-अलग राष्ट्र के लोगों के लिए टोल फ्री नंबर भी जारी किए हैं।
तहसीलदार प्रवासियों की संख्या
क्षेत्र फंसे हुए प्रवासियों की संख्या
बाजपुर 154
खटीमा 117
सितारगंज 50
गदरपुर 47
काशीपुर 26
रुद्रपुर 16
नानकमत्ता 14
कुल 424
इन राष्ट्रों में रह रहे लोग
संयुक्त अरब अमीरात, सऊदी अरब, जॉर्डन, बहरीन, ईरान, इजराइल, ओमान, लेबनान, इराक, कुवैत, कतर आदि।
खुफिया एजेंसियां भी हुईं अलर्ट
जिले के प्रवासियों के अलग-अलग राष्ट्र में फंसने की सूचना के बाद ऊधमसिंह नगर की खुफिया एजेंसियां भी अलर्ट हैं। प्रवासियों के परिजनों से संपर्क किया जा रहा है। मौजूदा हालात की जानकारी जुटा कर अधिकारियों तक पहुंचाई जा रही है। दूरभाष पर वार्ता का सिलसिला भी जारी है।
अलग-अलग राष्ट्रों में फंसे जिले के प्रवासियों की लिस्ट बना कर प्रशासन को सौंप दी है। प्रशासन ने प्रवासियों के लिए टोल फ्री नंबर जारी किया है। जिसमें प्रवासी व उनके परिजन संपर्क कर सकते हैं। – उमाशंकर तिवारी, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.