मप्र में भारतीय प्रशासनिक सेवा के 40 और भारतीय पुलिस सेवा के 44 अधिकारियों को पदोन्नति दी गई है। सामान्य प्रशासन विभाग ने 2013 बैच के आईएएस अधिकारियों को चयन ग्रेड देने के आदेश जारी किए हैं। आदेश के तहत अधिकारियों को चयन ग्रेड (सलेक्शन ग्रेड) प्रदान
चयन ग्रेड मिलने पर अधिकारियों का वेतन पे-लेवल 13 के तहत 1 लाख 23 हजार 100 रुपए से बढ़कर 2 लाख 15 हजार 900 रुपए हो जाएगा। यह ग्रेड वरिष्ठता और निर्धारित सेवा अवधि पूरी करने पर दिया जाता है। इधर, भारतीय वन सेवा के भी 9 अफसरों को प्रमोशन दिया गया है।
अपर सचिव के समकक्ष मान वर्तमान जगह पदोन्नति
आदेश के अनुसार ऊर्जा विकास निगम भोपाल के एमडी अमनबीर सिंह, मप्र पब्लिक हेल्थ सर्विसेस कॉर्पोरेशन के एमडी मयंक अग्रवाल, खनिज निगम के एमडी एवं प्रशासन एवं खनिकर्म संचालक फ्रेंक नोबल ए., मेट्रो के एमडी एस. कृष्ण चैतन्य, भारतीय चिकित्सा पद्धति एवं होम्योपैथी की आयुक्त उमा माहेश्वरी आर और राजभवन के जनजातीय प्रकोष्ठ की सचिव मीनाक्षी सिंह को अपर सचिव के समकक्ष पदोन्नति दी गई है।
राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान की अपर परियोजना संचालक मनीषा सेंतिया, सीएम सचिवालय के उप सचिव विकास मिश्रा और एमएसएमई की उप सचिव रुही खान को भी पदोन्नति देते हुए वर्तमान जगह रखा है।
इन अफसरों को वर्तमान पोस्टिंग पर दिया गया प्रमोशन
धार कलेक्टर प्रियंक मिश्र, नरसिंहपुर कलेक्टर रजनी सिंह, नर्मदापुरम कलेक्टर सोनिया मीना, सतना कलेक्टर सतीश कुमार एस, मंडला कलेक्टर सोमेश मिश्रा, इंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा, सागर कलेक्टर संदीप जी. आर, राजगढ़ कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा, जबलपुर कलेक्टर राघवेंद्र सिंह, पांढुर्णा कलेक्टर नीरज कुमार वशिष्ठ और गुना कलेक्टर किशोर कुमार कान्याल को पदोन्नति दी गई है।
अनूप कुमार सिंह को एमडी पश्चिम विद्युत वितरण कंपनी, कैलाश वानखेड़े को अपर आयुक्त नगरीय प्रशासन और अमर बहादुर सिंह को अपर आयुक्त राजस्व जबलपुर पर प्रमोशन दिया है।
16 अधिकारी बने सचिव
आदेश के अनुसार मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध संचालक अनय द्विवेदी, भोपाल कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह, आयुक्त स्वास्थ्य सेवाएं तरुण राठी, आयुक्त खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति कर्मवीर शर्मा, आयुक्त कोष एवं लेखा भास्कर लक्षकार, आबकारी आयुक्त अभिजीत अग्रवाल और उज्जैन संभाग आयुक्त आशीष सिंह को सचिव पद पर पदोन्नत किया गया है।
इसके साथ ही पंचायत राज संचालनालय के आयुक्त छोटे सिंह, आयुक्त जनसंपर्क दीपक कुमार सक्सेना, कौशल विकास बसंत कुर्रे, चंबल संभाग आयुक्त सुरेश कुमार, मुख्यमंत्री सचिव चंद्रशेखर वालिम्बे समेत 16 अफसरों को सचिव पर पर पदोन्नत किया गया है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.