तीनों आरोपी दक्षिण सूडान के निवासी हैं और फिलहाल नवा रायपुर में रहकर पढ़ाई कर रहे थे।
नवा रायपुर स्थित निजी यूनिवर्सिटी में विदेशी छात्र की मौत मामले में पुलिस ने उसी यूनिवर्सिटी के 3 विदेशी छात्रों को गिरफ्तार किया है। घटना 22 दिसंबर की है, जब दक्षिण सूडान के नागरिक और स्टूडेंट सैमपुर जुदे की ईडब्ल्यूएस बिल्डिंग से गिरकर मौत हो गई थी
मामला मंदिर हसौद थाना क्षेत्र का है। जांच में पुलिस ने पाया कि घटना के समय मृतक सैमपुर जुदे अपनी दोस्त के साथ बिल्डिंग के पास खड़ा था। तभी उसी यूनिवर्सिटी के 3 छात्र वहां पहुंचे और सैमपुर पर नोउई कुर माजाक की महिला मित्र से बदतमीजी करने का आरोप लगाते हुए विवाद करने लगे।
पूछताछ में छात्रों ने बताया कि तीनों ने सैमपुर से मारपीट की कोशिश की, जिससे डरकर वह सीढ़ियों से भागकर छत पर चढ़ गया। बताया गया कि आरोपी छात्र भी उसके पीछे-पीछे छत पर पहुंचे। डरकर सैमपुर ने खुद को बचाने के लिए छत से छलांग लगा दी और नीचे कंक्रीट सड़क पर गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गया।
उसके साथियों ने तत्काल उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। छात्रों में नोउई कुर माजाक, सबरी पालीनो उर्फ टोनी और मोहम्मद खलफल्ला ओमर हसन शामिल है। जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
इलाज के दौरान सैमपुर जुदे ने दम तोड़ दिया।
अब जानिए पूरा मामला
22 दिसंबर 2025 की शाम मंदिर हसौद थाना पुलिस को सूचना मिली कि निजी यूनिवर्सिटी का छात्र सैम पुर जुदे चौथी मंजिल की छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया है।
उसे पहले सद्भावना अस्पताल, फिर बालको अस्पताल और बाद में मेकाहारा अस्पताल इलाज के लिए ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
पुलिस जांच में पता चला कि सैम का एक लड़की से विवाद हुआ था। लड़की ने अपने बॉयफ्रेंड को बुला लिया था। डर के कारण सैम चौथी मंजिल की ओर भागा था।
घटना के बाद लड़की और उसका बॉयफ्रेंड डर गए थे और सैम के दोस्तों द्वारा मारपीट की आशंका के चलते वे भिलाई थाने पहुंचे थे। बाद में दोनों को पूछताछ के लिए थाना मंदिर हसौद भी लाया गया था। जांच के बाद 3 छात्रों को गिरफ्तार किया है।

सैम पुर जुदे MBA सेकेंड ईयर का स्टूडेंट था।
लाइबिरिया का रहने वाला था मृतक
जानकारी के मुताबिक मृत छात्र का नाम सैम पुर जुदे है, जो लाइबिरिया का निवासी था। निजी यूनिवर्सिटी में एमबीए सेकेंड ईयर में था। गिरने की वजह से कई जगहों पर चोटें आई थी।
घायल होने से हुईं थी मौत
थाना मंदिर हसौद पुलिस ने जांच के दौरान तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उन्होंने घटना के दौरान हुई नोकझोंक की बात स्वीकार की।
पुलिस ने उनके खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। तीनों आरोपी दक्षिण सूडान के निवासी हैं और फिलहाल नवा रायपुर में रहकर पढ़ाई कर रहे थे।
………………….
इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें…
यूनिवर्सिटी की चौथी मंजिल से गिरा नाइजीरियन छात्र, मौत: विदेशी स्टूडेंट के बॉयफ्रेंड को देखकर भागा था, दोनों हिरासत में, 2 का भिलाई में सरेंडर

रायपुर में नाइजीरियन छात्र की मौत हो गई है।
रायपुर के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र स्थित निजी यूनिवर्सिटी की चौथी मंजिल से गिरने से नाइजीरियन की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि विदेशी मूल की एक छात्रा से बदसलूकी को लेकर विवाद हुआ था। लड़की ने आरोप लगाया था कि सैम ने उसके साथ छेड़छाड़ की है, जिसके बाद उसने अपने बॉयफ्रेंड को बुला लिया। पढ़ें पूरी खबर…
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.