Last Updated:
3 Best Ways to Onions farming: अक्सर किसान भाइयों को साल भर डिमांड वाली फसल की तलाश होती हैं जिससे उन्हें बेहतर उत्पादन और मुनाफा हासिल हो. ऐसे में प्याज की खेती किसानों के लिए बेहतरीन विकल्प मानी जाती है जिससे एक बार निवेश कर किसान लंबे समय तक फायदा उठा सकते हैं.
वहीं सबसे अधिक किसान प्याज का उत्पादन बाजार में बिक्री के लिए करते हैं और प्याज की खेती में बल्ब विधि सबसे सामान्य विधि मानी जाती है. इस विधि में किसान पहले बीज बोकर 60 से 70 दिनों में छोटे-छोटे बल्ब यानी कलियां तैयार करते हैं. इसके बाद इन बल्बों को दोबारा खेत में रोप दिया जाता है. प्यास बेहतर आकर और पोषण मिलता है, इस तरीके के प्याज की खेती से करीब 100 क्विंटल प्रति एकड़ उत्पादन आसानी से मिल जाता है.
वहीं बल्ब विधि से प्याज की खेती उन किसानों के लिए उपयोगी है जिनके पास सिंचाई की सुविधा कम होती है और यह विधि गर्मियों के लिए सफल मानी जाती है. इसमें लगभग दो से तीन महीने में फसल तैयार हो जाती है, और बल्ब विधि के लिए जनवरी से मार्च के बीच बीज बोना बेहतर माना जाता है, जबकि तैयार बल्बों को 2 से 3 महीने तक स्टोर कर अगस्त महीने के आसपास रोपाई की जाती है और अक्टूबर-नवंबर महीने में फसल बेचने पर ऊंचे रेट मिलते हैं.
दूसरी विधि है सीधी बुवाई की
इसमें बीजों को सीधे खेत में छिड़काव के माध्यम से सीधा बोया जाता है. इस विधि में मजदूरी और मैनेजमेंट की झंझट कम होती है, इसलिए छोटे किसानों के लिए सीधी बुवाई काफी फायदेमंद मानी जाती है और इसमें फसल तैयार होने में लगभग 5 महीने का समय लगता है और करीब 115 क्विंटल प्रति एकड़ उत्पादन प्राप्त किया जा सकता है.
तीसरा तरीका है रोप विधि
जिसमें पहले नर्सरी तैयार की जाती है और जब पौधे 40 से 45 दिन के हो जाते हैं, तब उन्हें मुख्य खेत में ट्रांसप्लांट किया जाता है. इस विधि से प्याज की गुणवत्ता सबसे बेहतर होती है और उत्पादन भी अधिक मिलता है, जिससे बाजार में अच्छी कीमत मिलती है और आसानी से प्रति एकड़ 120 क्विंटल से अधिक का उत्पादन प्राप्त किया सकता है.
किसान शशि कुमार ने बताया कि प्याज की खेती में फंगस और थ्रिप्स जैसी समस्याएं सबसे अधिक देखने को मिलता है, इसलिए समय-समय पर देखभाल और उचित दवा का प्रयोग जरूरी होता है. लागत की बात करें तो प्रति एकड़ करीब 15 से 20 हजार रुपये खर्च आता है, और जबकि सही प्रबंधन और सही समय पर बिक्री करने पर किसान आसानी से एक लाख रुपये तक का मुनाफा कमा सकते हैं.
About the Author
with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.