मधुबनी जिला टास्क फोर्स की बैठक बुधवार को समाहरणालय सभागार में आयोजित की गई। यह बैठक बाल एवं किशोर श्रम (प्रतिषेध एवं विनियमन) अधिनियम 1986 और राज्य कार्य योजना 2017 के प्रावधानों के तहत जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा की अध्यक्षता में हुई।
बैठक में श्रम अधीक्षक, मधुबनी ने बताया कि कुल 24 बाल श्रमिकों को विमुक्त कराया गया है। इनमें से 16 श्रमिकों को सरकार की ओर से मिलने वाली वित्तीय सहायता प्रदान कर दी गई है। शेष बाल श्रमिकों के स्थल सत्यापन प्रतिवेदन प्राप्त होने के बाद भुगतान की कार्रवाई की जाएगी।
बाल श्रम निषेध के लिए लगातार जन जागरूकता अभियान चलाएं
जिला पदाधिकारी ने श्रम विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे सक्रिय स्वयंसेवी संस्थाओं के सहयोग से बाल श्रम निषेध के लिए लगातार जन जागरूकता अभियान चलाएं। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि विमुक्त बाल श्रमिकों को सरकार द्वारा प्रदान की जाने वाली आर्थिक और गैर-आर्थिक पुनर्वास की प्रक्रिया संबंधित विभागों द्वारा पूरी की जाए।
मधुबनी के जिला समन्वयक प्रतिनिधि सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे
इस बैठक में सिविल सर्जन मधुबनी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी मधुबनी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (एसएसए) मधुबनी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (आईसीडीएस) मधुबनी, बाल कल्याण समिति के प्रतिनिधि और सर्वो प्रयास संस्थान मधुबनी के जिला समन्वयक प्रतिनिधि सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.