कोरबा जिले के हरदीबाजार क्षेत्र में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 18 अवैध ईंट भट्ठों पर छापा मारा। इस दौरान 9 लाख अवैध ईंटें जब्त की गईं और बिजली चोरी का भी खुलासा हुआ। शुक्रवार को पाली एसडीएम रोहित कुमार सिंह, तहसीलदार अभिजीत राजभानु और थाना प्र
मौके से अवैध रूप से खनन की जा रही मिट्टी के लिए इस्तेमाल की जा रही जेसीबी मशीन और परिवहन में लगे ट्रैक्टरों को भी जब्त किया गया। हरदीबाजार निवासी राजेश जायसवाल जेसीबी से अवैध मिट्टी खुदाई करा रहा था। ईंट भट्ठों में अवैध कोयले का उपयोग भी पाया गया, जिसे जब्त कर लिया गया है। जब्त की गई ईंटों को ग्राम पंचायत के सुपुर्द कर दिया गया है।


शिकायत के बाद प्रशासन ने की कार्रवाई
बताया जा रहा है कि ये ईंट भट्ठे काफी समय से अवैध रूप से संचालित हो रहे थे। शिकायत मिलने के बाद प्रशासन की टीम ने कार्रवाई की। जांच के दौरान अवैध बिजली कनेक्शन पाए जाने पर बिजली विभाग के अधिकारियों को तत्काल कनेक्शन काटने के निर्देश दिए गए।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.