करनाल। पश्चिमी विक्षोभ के चलते लगातार मौसम करवट ले रहा है। बुधवार को सुबह कोहरा था तो दोपहर में तेज धूप ने पसीने छूटाए। इससे तापमान भी बढ़कर 33.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। बुधवार को सीजन का सबसे गर्म दिन रिकाॅर्ड किया गया। तापमान ने 11 वर्ष का रिकाॅर्ड भी तोड़ दिया। 28 मार्च, 2015 को 33.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया था।
मौसम विभाग ने आगामी दिनों में तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक जाने और 15 मार्च को बारिश की भी संभावना जताई है। बुधवार को सुबह ही हल्के से मध्यम बादल छाने से किसानों की उम्मीद बढ़ी है कि तापमान में कमी आएगी। बारिश हो जाए तो गेहूं की फसल के लिए फायदेमंद होगा। बुधवार को दिन में धूप निकलने से और हवा की रफ्तार 10 किलोमीटर प्रति घंटा तक रही। इस बीच तेज धूप के कारण लाेगों को गर्मी महसूस हुई। अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञ डॉ. मदनलाल खीचड़ का कहना है कि आगामी कई दिन बादल छा सकते हैं।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.